फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Programs will be organized on the occasion of Uttar Pradesh Foundation Day

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर आयोजित होंगे कार्यक्रम

Sun, 24 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Programs will be organized on the occasion of Uttar Pradesh Foundation Day
मऊ। शासन के आदेश पर रविवार को जिले में यूपी दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बैठक कर बताया कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी 2021 तक सभी विभागों की तरफ से उप्र दिवस पर प्रदर्शनी, पुरस्कार सम्मान, वेबीनार,सेमिनार आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम को करने के लिए सोनीधापा मैदान का चयन किया गया। इस दौरान डीएम अधिकारियों के संग सोनीधापा मैदान पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के चलते सोनीधापा मैदान में लगाई गई खादी प्रदर्शनी की तिथि बढा दी गई है। इसके अलावा जनपद के हस्तशिल्पियों, कलाकारों तथा सभी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली तथा नवाचार को प्रदर्शित करने वाले लोगों को इस आयोजन के माध्यम से मंच प्रदान किए जाएंगे। आत्मनिर्भर उप्र सबका साथ सबका विकास महिला युवा किसान की थीम पर आयोजित किए जाएंगे। अपने-अपने विभाग से संबन्धित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए दिनांक 24 जनवरी 2021 से 26 जनवरी 2021 तक विभागीय स्टाल सोनी धापा बालिका इंटर कालेज के मैदान में अनिवार्य रूप से आयोजित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed