फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Procession taken out in Muhammadabad Gohna, devotees sang Ramdhun

Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना में निकाली शोभायात्रा, श्रद्धालुओं ने गाया रामधुन

Tue, 16 Jan 2024 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out in Muhammadabad Gohna, devotees sang Ramdhun
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बे में हिंदू संगठनों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों की ओर से मंगलवार को कस्बा में विशाल श्रीराम रथ शोभायात्रा और हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बा के नॉर्मल मैदान से शुरू हुई।
विज्ञापन

कैलेंडर तिराहा, रेलवे स्टेशन, शहीद चौराहा, गांधीनगर, विजय स्तंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए राजगद्दी मैदान पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े के साथ ही श्रीराम-लक्ष्मण, भरत के साथ हनुमान और अयोध्या मंदिर की झांकी से सजे रथ शामिल थे। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष बच्चे भक्ति भाव से विभोर होकर राम भजन और राम धुन गाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

नॉर्मल मैदान में यात्रा शुरू होने से पहले नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु देवी के प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, चंकी पंडित, आशीष अग्रवाल, लाल जी वर्मा, भाजपा नेत्री सीता राय, भाजपा नेता पूनम सरोज, आदि ने भगवान के विभिन्न स्वरूपों की आरती कर शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज सहित दर्जनों पुलिसकर्मी साथ चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए रोडवेज के पास बैरियर लगाकर चार पहिया वाहनों का आवाजाही बंद कर दी गई थी। शोभायात्रा में विपिन बरनवाल, दीपक डायमंड, अनमोल साहू, नंदलाल सोनकर, शालू सिंह सहित हजारों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed