फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Problems should be solved, merchants get respect

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के साथ जिला प्रशासन करे सम्मान

Tue, 23 Feb 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Problems should be solved, merchants get respect
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का ध्यान दिया जाए और जिला प्रशासन उन्हें सम्मान दे। एसआईबी और तमाम तरह के सर्वे एवं छापे से व्यापारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए।
विज्ञापन

प्रयागराज में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से लौटने के बाद नगर के रोजा संगठन के कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, अल्कोहल तथा जर्दा को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। कहा कि आज पूरे प्रदेश में 16 लाख व्यापारी पंजीकृत हैं। उन्हें भी शिक्षक क्षेत्र की भांति विधान परिषद में कम से कम छह सीटों का आवंटन किया जाए। व्यापारी समाज को अपनी शक्ति बढ़ाने के लिए राजनीतिक रूप से जागरूक होना होगा। बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिले के अजहर कमाल फैजी, आनंद गुप्ता, हबीबुल्लाह टांडवी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्त को प्रयागराज समेत विभिन्न जनपदों से आए 21 पदाधिकारियों को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने उत्कृष्ट कार्य कार्य के लिए व्यापारी रत्न से सम्मानित किया। बैठक में कन्हैया जायसवाल, महातम यादव, अशोक सिंह, राम अवध सिंह, संजय राय, अरुण जायसवाल, सुभाष कन्नौजिया, हाजी अनवर अली, दिलीप , इफ्तेखार अलंकार, विशाल सिंह, आजाद जायसवाल, विनय जायसवाल, अंजनी गुप्त, नेयाज अहमद, गुड्डू सिंह, अजय प्रताप मौर्य, रिशु वर्मा, सतीश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed