फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Private school teacher killed after rape

रेप के बाद निजी स्कूल की शिक्षिका की हत्या

Sat, 07 Mar 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 07 Mar 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Private school teacher killed after rape
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव के समीप संचालित एक निजी स्कूल में गत पांच मार्च को 21 वर्षीय एक युवती से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर एक कमरे में लाश छिपाने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


 मृतका उसी स्कूल में अध्यापिका थी। युवती के शरीर पर चोट के निशान थे। दुुराचारियों ने युवती की हत्या कर शव को एक कमरे में रखकर बेंच से ढंक दिया था
विज्ञापन


साक्ष्य मिटाने के लिए  मिट्टी के फर्श वाले उस कमरे में पानी भरा गया था। अगले दिन युवती का शव उस कमरे से बरामद हुआ। युवती की मोबाइल का सिम हत्यारों ने निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया रेप की आशंका जताई गई है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृत युवती बलिया जिले की मूल निवासी थी, जो अपने शिक्षक पिता के साथ रतनपुरा में रहती थी और थाना क्षेत्र के गुलौरी गांव के पास  एक स्कूल में पढ़ाती थी।

 पांच मार्च की सुबह नौ बजे अपनी मां से प्रबंधक द्वारा बुलाए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पूर्वाह्न 11 बजे उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसे कुछ लोगों ने एक कमरे में बंद कर रखा है।

 इसके बाद फोन कट गया। बाद में मां के काफी प्रयास के बाद भी लड़की से संपर्क नहीं हो पाया। लड़की की मां ने अपने पति को फोन कर घटना की सूचना दी।

उस दिन अध्यापक अपने बड़े बेटे के साथ कुछ जरूरी काम से अपने गांव गए हुए थे। सूचना पाते ही आनन-फानन रतनपुरा पहुंचे अध्यापक ने गुलौरी गांव निवासी एक व्यक्ति सहित अपने कुछ परिचितों को लेकर लड़की की

 तलाश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पूरी रात खोजते रहने के बाद निराश हो चले परिजनों को उसी गांव के एक व्यक्ति ने लड़की की लाश उसी स्कूल के एक कमरे में होने की सूचना दी।

 पीड़ित अध्यापक ने 100 नंबर पर फोन करके यह जानकारी पुलिस को दी और स्वयं कुछ लोगों को साथ लेकर उस स्कूल में गए। वहां पर कमरा नंबर पांच में 15-20 बेंचों से ढंकी हुई लड़की की लाश मिली।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय जिस कमरे में लड़की की लाश पड़ी थी, मिट्टी के फर्श को पानी से भर दिया गया था। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में युवती के साथ रेप के  संकेत पाए गए हैं। युवती के शरीर के कई अंगों पर चेाट के निशान पाए गए हैं। विस्तृत जांच के लिए स्लाइड बनाकर पुलिस को सौंपा गया है।

इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती ने आबरू बचाने के लिए दुराचारियों से अपनी क्षमता भर संघर्ष किया था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।


 इस संबंध में थानाध्यक्ष आत्माराम यादव का कहना है कि फिलहाल मृत युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेप के बाबत उनका कहना था कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अध्ययन के बाद पुलिस घटना की विस्तृत जांच करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed