फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prioritize planning tasks

योजना के कार्यों को प्राथमिकता में रखें

Tue, 10 May 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Prioritize planning tasks
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कई विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं उनके क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने योजनाओं के प्रगति के बारे में बताया कि प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना का सर्वे कार्य चल रहा है। सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग ने बताया कि वर्तमान में सीमांत, लघु एवं सभी श्रेणी के किसानों के लिए उथले बोरिंग एवं मध्यम गहरी बोरिंग हेतु सरकार द्वारा अनुदान की व्यवस्था की गई है। विभाग वार समीक्षा के दौरान विभागों के कार्यों की प्रगति पर संतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षो को निर्देश दिए कि 100 दिन की कार्य योजना के कार्यों को प्राथमिकता पर रखते हुए उसमें तेजी लाएं एवं जो भी समस्या हो उसको बताएं ताकि उसका तत्काल निपटारा किया जा सके। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त, सहायक निदेशक मत्स्य अधिकारी रिचा चौधरी, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारी समिति विवेक कौशल एवं नाबार्ड के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed