फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prince Hospital is registered in Ayurveda, but treatment was found to be done through allopathy

Mau News: प्रिंस अस्पताल का आयुर्वेद में रजिस्ट्रेशन, लेकिन इलाज ऐलोपैथी से चलता मिला

Mon, 30 Sep 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Prince Hospital is registered in Ayurveda, but treatment was found to be done through allopathy
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर कितना फर्जीवाड़ा हो रहा है। इसकी बानगी महज 72 घंटे में दूसरी बार सामने आई। द एपेक्स हॉस्पिटल के बाद रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रिंस अस्पताल पर छापा मारा गया। इस अस्पताल का रजिस्ट्रेशन तो आयुर्वेद विधा में हुआ है। लेकिन यहां मरीजों का इलाज ऐलोपैथी विधा से किया जाता है।फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को भीटी पुल के नीचे चल रहे प्रिंस अस्पताल पर छापा मारा। आयुष विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट से भीटी पुल के नीचे एक अस्पताल की शिकायत मिली। इस पर वह टीम के साथ प्रिंस अस्पताल पहुंचे। टीम को यहां तीन कमरों में 10 बेड का अस्पताल संचालित होता मिला। साथ ही एक महिला मरीज भी भर्ती थी। जांच में पता चला कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन आयुर्वेदिक विधा से है, लेकिन यहां इलाज ऐलोपैथी विधा से हो रहा है। इतना ही नहीं अस्पताल के पंजीयन की समय सीमा भी खत्म हो चुकी है। नियमानुसार आयुर्वेद विधा से संचालित इस अस्पताल में सिर्फ आयुर्वेदिक की दवाइयां वितरित की जानी चाहिए, लेकिन यहां पर ऐलोपैथी विधा के तहत जांच और ऑपरेशन भी किया जा रहा था। उधर, स्वास्थ्य विभाग की सूचना के बाद क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सतेंद्र साहू मौके पर पहुंचे और जांच करने के बाद अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed