फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Price drop due to increase in arrival of vegetables

सब्जियों की आवक बढ़ने से दाम में गिरावट

Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Price drop due to increase in arrival of vegetables
मऊ/ मधुबन। सहालग का सीजन समाप्त होने तथा जिले से प्रचुर मात्रा में सब्जियों के उत्पादन से सब्जियों के मूल्य में गिरावट आई है। एक पखवाड़े पहले की तुलना में हरी सब्जियों के दाम में करीब 50 फीसद की कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा आलू के भी सस्ता रहने से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम कम होने से मंडियों में खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ने लगी है। आवक बढ़ने के कारण सब्जी मंडियों में आलू के साथ लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम कम हुए हैं। मधुबन के गुप्ता गली के सामने सब्जी की दुकान लगाने वाले गंगऊपुर निवासी त्रिदेव ने बताया कि एक पखवाड़े पहले 50 रुपया प्रति किलो बिक रही हरी मटर 40 रुपया किलो हो गई है। वहीं टमाटर का मूल्य 40 रुपया से घटकर 20 रुपया किग्रा हो गया है। इसके अलावा गोभी, सेम, शिमला मिर्च, बींस,पत्ता गोभी, कद्दू सहित मिर्च व अदरक आदि के मूल्य भी कम हुए हैं। मंडी में केवल प्याज ही महंगे है,जो 40 रुपया किग्रा है।
विज्ञापन

सब्जी का नाम 15 दिन पूर्व वर्तमान भाव
पालक 30 रुपया 15 रुपया
शिमला मिर्च 100 रुपया 80 रुपया
फूलगोभी 40 रुपया 25 रूपया
पत्ता गोभी 40 रुपया 25 रूपया
बैगन 40 रुपया 30 रुपया
मिर्च 60 रुपया 30 रुपया
अदरक 60 रुपया 40 रुपया
टमाटर 40 रुपया 20 रुपया
आलू 15 रुपया 12 रुपया
हरा मटर 50 रुपया 40 रुपया
कद्दू 30 रुपया 15 रुपया
सेम 60 रुपया 40 रुपया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed