{"_id":"586be0b44f1c1b4755158815","slug":"preparing-medics-digital-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"्वास्थ्यकर्मियों का तैयार हो रहा डिजिटल विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्वास्थ्यकर्मियों का तैयार हो रहा डिजिटल विवरण
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
health camp
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों की सेवा संबंधी संपूर्ण विवरण आनलाइनहोगा। टेक्निकल सपोर्ट इकाइयां, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से लेकर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यरत एक हजार विभागीय कर्मचारियों की सेवा संबंधी संपूर्ण विवरण तैयार करने में जुटी हैं। कर्मचारियों के अंगूठे के निशान लेकर आधार कार्ड से लिंक करते हुए उसे ई-डिजिटल प्रणाली से जोड़ा जा रहा है।
जनपद में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों की ई सर्विस बुक बनेगी। महानिदेशालय द्वारा तैयार मानव संपदा साफ्टवेयर पर कर्मचारियों का थंब इंप्रेशन लेकर आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं के निर्देश पर टेक्निकल सपोर्ट यूनिट सभी अस्पतालों पर कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों, सीएमओ के अधीन कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों के अंगूठे की छाप लेकर मानव संपदा साफ्टवेयर पर अपलोड की जा रही है।
इसके अंतर्गत दस पेज के प्रोफार्म पर नियुक्ति से लेकर कर्मचारी के व्यक्तिगत विवरण तक दर्ज किए जा रहे हैं। इसमें कर्मचारियों की नियुक्ति, वेतनमान, ग्रेड पे वेतन बैंड, जीपीएफ, ट्रांसफर, प्रतिकूल प्रविष्टि से लेकर सेवानिवृत्ति तक के संपूर्ण विवरण सम्मिलित किए जा रहे हैं।ये सब कुछ आनलाइन होगा। इससे फर्जीवाड़े पर तो अंकुश लगेगा ही कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। पूूरे प्रदेश में कहीं भी स्थानांतरण होने की दशा में कर्मचारियों का एक ही ई डिजिटल पंजीकरण नंबर होगा। कर्मचारियों के सर्विस बुक, जीपीएफ पास बुक तैयार अद्यतन न हो पाने से कर्मचारियों को कई प्रकार की दुश्वारियों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
ई सर्विस बुक तैयार हो जाने पर कर्मचारियों का सारा डाटा आन लाइन रहेगा और इन्हें सर्विस बुक तैयार न हो पाने खो जाने , उसमें सभी प्रविष्टियां समय से पूरी न होने की शिकायतों से भी निजात मिलेगी। इन सभी बातों को लेकर कर्मचारियों को धरना प्रदर्शन करना पड़ता है।