फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pradhan's financial authority seized after irregularities were found in development works

Mau News: विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर प्रधान का वित्तीय अधिकार सीज

Sun, 10 Nov 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's financial authority seized after irregularities were found in development works
जिलाधिकारी ने इब्राहिमाबाद के प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज करते हुए तीन सदस्यीय समिति गठित करने को कहा है। साथ ही गांव के प्रधान, ग्राम सचिव और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जेई पर जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। गलत जन्मतिथि के आधार पर प्रधान पद पर आसीन होना पाया गया है। समिति गांव में होने वाले सभी कार्यों को करेगी।
विज्ञापन

गांव के नवीन कुमार राय ने आठ दिसंबर 2022 को शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि इब्राहिमाबाद के ग्राम प्रधान ने दो अलग कॉलेजों में अलग-अलग जन्मतिथि बदलकर हाईस्कूल की परीक्षा पास की है। साथ ही गलत प्रमाणपत्रों के आधार पर उम्र में हेराफेरी कर ग्राम प्रधान पद ग्रहण किया है। कई विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। जिसपर जिलाधिकारी ने 14 दिसंबर 2022 को जिला युवा कल्याण अधिकारी, तकनीकी अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की जांच कमेटी गठित की। कमेटी की जांच में सभी आरोप सही पाए गए। 26 अप्रैल 2023 को टीम ने मौके पर निर्माणाधीन पंचायत भवन इब्राहिमाबाद प्रथम का निरीक्षण किया। इस कार्य में अनियमितता मिली, इसमें 16,870 रुपये गबन होेना पाया गया था।
विज्ञापन


फर्जी प्रमाणपत्र पर प्रधान पद पर आसीन होने और निर्माण कार्य में धनराशि गबन करने के मामले में प्रधान के अधिकार सीज करने, सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का आदेश जारी हुआ है। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।-सुमित सिंह, प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

इब्राहिमाबाद गांव में निर्माण कार्यों में अनियमितता पाए जाने पर अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी हुआ है। इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई होगी।- मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed