फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   pradhaan ko dee gaee jaan maarane kee dhamakee

प्रधान को दी गई जान मारने की धमकी, पुलिस ने नहीं कोई कोई कार्रवाई

Fri, 18 Dec 2020 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
pradhaan ko dee gaee jaan maarane kee dhamakee
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लैरो दोनवार के ग्राम प्रधान रात 12 बजे एक कार सवार पांच अज्ञात व्यक्ति घर आकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। शोरगुल को सुन कर जब आसपास के लोग घरों से निकलकर दौड़े तो कार में सवार हो भाग गए। इस घटना को लेकर प्रधान व प्रधान के परिजन दहशत में हैं। ग्राम प्रधान ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

लैरो दोनवार के ग्राम प्रधान राजहंस कन्नौजिया ने विगत रविवार की दोपहर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी को शिकायती पत्र दिया था जिसमे आरोप लगाया है कि शनिवार की रात अपने बरामदे में सोये थे। उसी समय रात 12 बजे एक कार पर सवार पांच अज्ञात लोग आकर उसे गालिया देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन सभी के तेज आवाज को सुन आसपास के घरो से लोग निकलकर बाहर दौड़े तो पुन सभी कार में सवार हो भाग गए। अचानक हुई इस घटना से ग्राम प्रधान व उसका पूरा परिवार दहशतजदा है।
विज्ञापन

प्रधान का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई सक्रियता नहीं दिखाई तो जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed