फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Practical examinations of 5174 candidates of Inter hanged

इंटर के 5174 परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं लटकीं

Fri, 29 Apr 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Practical examinations of 5174 candidates of Inter hanged
मऊ। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा का पहला चरण बीत गया, लेकिन अभी तक 30 माध्यमिक विद्यालयों के 5174 परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं नहीं हो सकी है। ऐसा बोर्ड के नामित परीक्षकों के न आने से हुआ है। अब बोर्ड परीक्षा के लिए अगली तारीख की घोषणा करेगा। बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी तो कर दी, लेकिन मूल्यांकन कार्य तथा प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक साथ होने के चलते बोर्ड से नामित परीक्षकों के न आने से शत प्रतिशत विद्यालयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हो सकीं। आंकड़ों के अनुसार, 114 माध्यमिक विद्यालयों में इंटर विज्ञान वर्ग से 61807 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड से नामित परीक्षकों के न आने से अब तक 84 माध्यमिक विद्यालयों में 56633 परीक्षार्थियों की ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी हो पाई हैं। जबकि 30 विद्यालयों के 5174 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित हो गए। ऐसे में अब बोर्ड से परीक्षा तिथि निर्धारित होते ही शेष विद्यालयों की परीक्षाएं होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं लटकने से परीक्षार्थियों के साथ ही अभिभावक चिंतित हैं। उन्हें घोषित की जाने वाली तारीख का इंतजार है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बोर्ड से परीक्षा की तिथि निर्धारित होते ही शेष विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed