फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Prabodhini Ekadashi celebrated with great pomp

धूमधाम से मनाया गया प्रबोधिनी एकादशी का पर्व

Wed, 25 Nov 2020 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Prabodhini Ekadashi celebrated with great pomp
देव प्रबोधिनी एकादशी पर नगर में अपने घर तुलसी विवाह के दौरान पूजन अर्चन करती महिला। - फोटो : MAU
मऊ। प्रबोधिनी एकादशी पर्व बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने व्रत रखा। साथ ही गन्ना आदि को रखकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही कई स्थानों पर तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने तमसा व घाघरा में डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव प्रबोधिनी, देवउठनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार महीने तक विश्राम करने के बाद इस तिथि पर उठते हैं और सृष्टि का संचालन अपने कंधों पर एक फिर से संभाल लेते हैं। भगवान विष्णु आषाढ़ महीने की शुक्लपक्ष की देवशयनी एकादशी पर क्षीर सागर में सोने के लिए चले जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह किया जाता है।
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी पर देवी तुलसी और भगवान शालिग्राम विवाह की परंपरा देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इसी मान्यता के तहत जिले में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विधि विधान से एकादशी की शाम को जगह-जगह तुलसी विवाह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को प्रबोधिनी एकादशी पर्व के अवसर पर नगर के हनुमान घाट, मड़इयाघाट, बमघाट, सत्तीघाट, ढेकुलियाघाट और रामघाट ब्रह्मस्थान पोखरा, शीतला माता धाम स्थित पोखरा तथा नागा बाबा की कुटी, दोहरीघाट के सरयू तट के विभिन्न घाटों पर तड़के ही श्रद्धालुओं ने स्नान किया। पर्व पर नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में अखंड रामायण पाठ सहित विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रमुख बाजारों सहित चट्टी चौराहों पर गंजी, सिंघाड़ा की बिक्री खूब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर सरयू नदी तट के विभिन्न घाटों पर भोर से ही स्नान करने का क्रम चलता रहा।
पिपरीडीह : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में मत्था टेककर मन्नतें मांगी। बाजारों में सिंघाड़ा व गंजी की बिक्री जोरों पर रही। हलधरपुर: रतनपुरा बाजार सहित क्षेत्र के मुबारकपुर, गाढ़ा, सेहबरपुर, पहदेवाजीत, इटैली, मेउड़ी सहित विभिन्न इलाकों में प्रबोधिनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बाजारों में गंजी सिंघाड़ा की खूब बिक्री रही।

तुलसी विवाह वाली खबर में इनसेट
मऊ। समर्थ नारी समर्थ भारत मऊ की टीम ने बुधवार को गाय घाट पर एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन त्यौहार पर देव दीपावली बड़े उल्लास के साथ मनाया।सभी महिलाएं अपने-अपने घरों से दीपक, तेल, बाती, मोमबत्ती आदि लाकर सुंदर-सुंदर रंगोलियां बनाकर उसको भव्य रूप से सजाने तथा बड़े उल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाया । इस मौके पर समर्थ नारी समर्थ भारत की जिला संयोजिका विनीता पांडेय, नूपुर अग्रवाल, संतोष पांडेय, डॉ. नम्रता श्रीवास्तव, संगीता द्विवेदी, नीलम सर्राफ, आभा त्रिपाठी, गीता पांडेय, रिचा त्रिपाठी, वीना गुप्ता, मधुलिका बरनवाल, पूनम पांडेय, पूजा पांडेय, अनीता यादव, अनुभूति द्विवेदी, नेहा कपूर, कंचन द्विवेदी, रितु लता पांडेय, सुनीता पांडेय, निशी सब्बरवाल, पूनम सिंह, गरिमा राय, संजना ग्रोवर, रितु अग्रवाल, अंशिका मद्धेशिया, रितिका राय, क्षमा ओझा, रागिनी यादव, कृष्णा खंडेलवाल उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed