{"_id":"6abbfed846de58d54900a0d3","slug":"power-supply-remains-disrupted-in-over-50-villages-even-after-three-days-mau-news-c-295-1-mau1001-152794-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीन दिन बीतने के बाद भी 50 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीन दिन बीतने के बाद भी 50 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
थानीदास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिये मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मी।संवाद
अमिला। बीते शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त करने के साथ ही विद्युत व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचाया। विद्युत वितरण खंड घोसी के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते बिजली के 245 पोल टूट गए। जबकि अलग-अलग क्षमता के 26 ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गए।
ग्रामीण संजय उपाध्याय, हरिहर प्रसाद, राजकुमार सिंह,विशुनदेव मिश्रा, अखंड प्रताप,शहाबुद्दीन, मुलायम यादव ने बताया टेसुपार सब स्टेशन क्षेत्र के कई बनियापार फीडर अंतर्गत नोनारी, घोठा आदि गांवों में सौ घंटे बीतने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विद्युत वितरण खंड घोसी के अधिशासी अभियंता श्री प्रकाश के अनुसार, आंधी और बारिश से अलग-अलग उपकेंद्र क्षेत्रों में बिजली के पोल एवं ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सबसे अधिक नुकसान मधुबन रौजा क्षेत्र में 65 पोल तथा नदवासराय क्षेत्र में 70 पोल टूटने से हुआ है।
विज्ञापन
इसके अलावा घोसी, दोहरीघाट, मधुबन समेत अन्य क्षेत्रों में भी विद्युत ढांचा प्रभावित हुआ है। क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को जल्द-से-जल्द बहाल करने के लिए विभाग ने चार हाइड्रा मशीनों के साथ बड़ी संख्या में विद्युत कर्मियों की टीमें मैदान में उतारी हैं। कर्मचारी टूटे पोल हटाने, नए पोल लगाने और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। अधिशासी अभियंता के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में करीब 85 प्रतिशत मरम्मत कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष प्रभावित स्थानों पर भी टीमें लगातार काम कर रही हैं। विभाग का प्रयास है कि बिजली आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में जल्द सामान्य कर दी जाए। संवाद