{"_id":"57f693ea4f1c1b656d26ff46","slug":"power-supply-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खामी से विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खामी से विद्युत आपूर्ति बाधित
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पॉवर कट
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के सेमरीजमालपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के लखनी फीडर का ब्रेकर आए दिन जलने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। विद्युत उपकेंद्र में आग लगने की घटना से एक विद्युुतकर्मी झुलस भी गया था। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सेमरीजमालपुर विद्युत उपकेंद्र के लखनी फीडर से लखनी, बैरासी, पवनी,मलेरीकोट, खैरा, दरियाबाद सहित विभिन्न इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों की मानें तो लखनी फीडर पर लोड अधिक होने के बाद भी कम क्षमता का ब्रेकर लगाया गया है। हालत यह है कि आए दिन फुंकने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। हाल ही में ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर विद्युत उपकेंद्र परिसर में जमकर बवाल काटा था।
त्यौहारों के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दयनीय रहने से लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्र के सूर्यनाथ पांडेय, दयाशंकर पांडेय, अभिषेक यादव, रामप्यारे यादव, रामाशंकर यादव का कहना है कि ब्रेकर आए दिन जलने से कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति ठप हो जा रही है। इससे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। विद्युत उपकेंद्र सेमरीजमालपुर के अवर अभियंता कौशल कुमार का कहना है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।