{"_id":"6451589dce38f3fc9c0e84a6","slug":"power-supply-crunched-due-to-rain-with-strong-wind-mau-news-c-20-1-vns1055-184565-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तेज हवा के साथ हुई बारिश से चरमराई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तेज हवा के साथ हुई बारिश से चरमराई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
चिरैयाकोट। सोमवार की देर शाम कस्बा में तेज हवा के साथ हुई बारिश से हाईटेंशनलाइन के कई पोल टूट जाने से कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को अंधरे में जीवन यापन करना पड़ा। बारिश के चलते कई दुकानों, घरों में पानी घुस जाने से लाखों रुपये मूल्य के सामान नष्ट हो गए।
सोमवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते नगर में बिजली विभाग के हाई टेंशन पोल सहित नगर में बिछ रही नई केबल लाइन के पोल टूट गए। वहीं नगर के कई इलाकों में बिजली े तार टूट कर न पर गिर गए । जिससे बिजली गुल हो गई।यही हाल ग्रामीण इलाकों का भी भी रहा। भीखमपुर गांव में मुंशी मालिक के भट्टा की दीवार आंधी से गिर गई। भट्ठे पर कच्चा ईंट पानी से गल मिट्टी में मिल गया। जिससे भट्ठा मालिकों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा।
नगर सहित ग्रामीण इलाकों में कई दुकानों और घरों पर लगा छप्पर उड़ गया। पोल गिरने से रात से ही विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गांवों में बिजली गुल हो गई। विद्युत उपकेंद्र के चिरैयाकोट, परासी, अल्दे मऊ व सचुई चारो फीडरों के लगभग 40 पोल टूट कर गिर जमीन पर गिर चुके हैं।मुहम्मदाबादगोहना से चिरैयाकोट के बीच हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन होने के कारण बिजली दिन भर गायब रही। दूसरी तरफ चौक से तकिया बाजार मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया। बरसात का पानी कई दुकानों व गोदामों में भर गया जिससे लाखों रुपये का नुकसान दुकानदारों को उठानी पड़ी। आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर स्थित धर्मदासपुर गेट से लेकर मिडिल स्कूल तक कई पेड़ सड़क पर टूट कर गिर गए। जिसके चलते दो घंटे तक यातायात पूरी तरह से बाधित रहा।