{"_id":"845c849628ced6b056dfd9f4b47f345c","slug":"power-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए बुनकरों ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सड़क जाम किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा तक बालनिकेतन से सदर चौक जाने वाला मार्ग जाम रहा। प्रदर्शन की खबर सुनकर एसडीएम और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी माने। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने एडीएम को छह सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
कई दिनों से शहर में अनिश्चितकालीन कटौती हो रही है। इससे हर कोई परेशान है। सबसे ज्यादा विपरीत प्रभाव बुनकरों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। इसी से आजिज आकर जुमे की नमाज के बाद बुनकरों और व्यापारियों ने नगर क्षेत्र के रौजा पर सड़क जाम किया। जाम कर रहे लोगों ने बताया कि पूरे दिन में मात्र चार या पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। वहीं, रात में इमरजेंसी के नाम पर भी कई घंटो रोस्टरिंग रहती है।
इससे लोग त्रस्त हैैं। जाम कर रहे लोगों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्ता ने जाम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली विभाग अपनी मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में भी नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे व्यापारियों और बुनकरों के सामने रोजी रोटी की समस्या आ गई है। उन्होंने रात की कटौती बंद करने की मांग, ट्रिपिंग के नाम पर बिजली नहीं काटे जाने सहित शहर में आने वाले रमजान कम से कम घंटे बिजली दी जाए व पुराने जर्जर तारों को रोस्टरिंग के दौरान ही बदले जाने की मांग को लेकर एसडीएम जगदंबा सिंह को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान एसडीएम जगदंबा सिंह और सीओ सिटी अशोक यादव के बिजली आपूर्ति सही कराने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान करीब डेढ़ बजे से तीन बजे तक जाम रहा। जिसमें मुख्य रुप से अजहर फैली, अकरम प्रिमीयर, सुबाष कन्नौजिया, महातम यादव, इसरारुलहक, फैयाज अहमद , अफजाल अहमद, मोहम्मद सारिक, मोहम्मद जाहिद आदि मौजूद रहे।