फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power on the unity of the Kshatriyas

क्षत्रियों की एकता पर दिया बल

Mon, 09 Jul 2018 12:30 AM IST
mau
mau Updated Mon, 09 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Power on the unity of the Kshatriyas
कार्यक्रम में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह को तलवार भेंट करते लोग। - फोटो : mau
तहसील के ग्राम कमालपुर कौलौरा गांव में राजपूत करणी सेना के बैनर तले  क्षत्रीय समाज एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे राजपूतो की एकता पर बल देते हुए राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया गया।  
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष  वीर प्रताप सिंह ने कहा वही समाज तरक्की कर रहा है जिसमे आपसी एकता, और तरक्की की संचेतना है। कहा कि कभी देश और समाज की नई दिशा देने वाला राजपूत समाज में तमाम प्रकार की सामाजिक बुराइयां फैल गई है। कहा कि आज  समाज को आगे बढ़ने के लिये एकता सबसे जरूरी है।  
विज्ञापन

नागेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में अगर हमें आगे बढ़ना है तो एकता होने के साथ साथ शिक्षा का होना भी अति आवश्यक है।

कहा कि शिक्षा में हम लगातार पीछे होते जा रहे हैं जो की चिंतनीय विषय है। सिंह ने कि आरक्षण  इस दौर का सबसे बड़ी बुराई है। राजनैतिक दलों की वोट की चाल का सबसे बुरा असर हमारे समाज पर पड़ रहा है जिसके चलते हम लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। कहा कि हमें राजनिति तौर पर भी मजबूत होना पड़ेगा और इसके लिये सबसे पहले हमें एक होना पड़ेगा तभी हमारा राजनितिक और सामाजिक अस्तित्व बचेगा पायेगा।  इस मौके पर दिग्विजय सिंह, नागेंद्र सिंह ,अजीत सिंह, लल्लन सिंह, प्रदीप सिंह, विपिन सिंह, धनंजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed