फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Power cuts of over a dozen villages

दर्जन भर गांवों की बिजली गायब

Sat, 14 Jan 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sat, 14 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के 132 केवी उप केंद्र से भुसुवा स्थित विद्युत उपकेंद्र जाने वाली 33/11 केवी की विद्युत लाइन का 600 मीटर तार शुक्रवार की रात में चोर काट ले गए। तारकटी की इस घटना से क्षेत्र के दर्जन भर गांवों की बिजली गुल है।

भुसुवा उपकेंद्र से क्षेत्र के 12 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। रात में चोरों ने इस मेन लाइन के बंदी कला ताल के पास के छह खंभों के तार को  काट लिया। तारकटी से पूरी रात क्षेत्र में बिजली गुल रही। लोग उपकेंद्र से बिजली न आने का कारण पूछते रहे लेकिन उपकेंद्र के एसएसओ को खुद ही इस बाबत कोई जानकारी नहीं थी। शनिवार की सुबह जब बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पूरी विद्युत लाइन की पेट्रोलिंग की तो उन्हें 600 मीटर तार काटे जाने की जानकारी हुई। इस घटना की जानकारी एसएसओ ने अवर अभियंता और एसडीओ को दी। जेई एसके गुप्ता ने घटना के बाबत पुलिस केे तहरीर दे दी है। गांव वालों के अनुसार इस निर्जन स्थान पर इसके पूर्व भी कई बार तारकटी की घटनाएं हो चुकी हैं। अवर अभियंता एसके गुप्ता का कहना था कि हम लोग तो पुलिस को तहरीर दे देते हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इन चोरियों के चलते विभाग का काफी धन बर्बाद हो जाता है। अवर अभियंता ने बताया कि तारकटी की इस घटना से विभाग को लगभग 50 हजार रुपयों की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed