फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Potential candidates engaged in election campaign as soon as the announcement of election

Mau News: सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव की आहट मिलते ही चुनाव प्रचार में जुटे संभावित प्रत्याशी

Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Potential candidates engaged in election campaign as soon as the announcement of election
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री सहित 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। शुक्रवार को महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने 1038 अधिवक्ताओं की मतदाता सूची का प्रकाशन किया। चुनाव की आहट मिलते ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

महामंत्री ऋषिकेश सिंह ने बताया कि मतदाता सूची पर पांच दिसंबर तक आपत्ति मांगी गई है। मतदाता सूची में किसी का नाम छूट गया है अथवा किसी का नाम गलत अंकित हो गया है तो वह लिखित आपत्ति कार्यालय में दे। उन्होंने बताया कि 6 दिसंबर को आमसभा की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आय व्यय का ब्योरा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नई कार्यकारिणी के मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद कचहरी परिसर में संभावित प्रत्याशियों ने संपर्क करना शुरू कर दिया। संभावित प्रत्याशियों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद के लिए लालजी पांडेय और शमशुल हसन के चुनाव लड़ने की संभावना है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अशोक कुमार अश्क, मुन्नीलाल और योगेश कुमार गुप्ता के चुनाव लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री पद के लिए पूर्व महामंत्री हरिद्वार राय, प्रदीप कुमार सिंह और राजेश कुमार सिंह राज के चुनाव लड़ने की संभावना है। साधारण उपाध्यक्ष पद के लिए सुनित कुमार श्रीवास्तव और संयुक्त मंत्री के पद पर नीरज सिंह और लल्लन भारद्वाज के चुनाव लड़ने की संभावना है। मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद सभी संभावित प्रत्याशी मतदाताओं से कचहरी परिसर में संपर्क करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed