फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Post Kovid patients will get treatment in District Hospital

जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड मरीजों को मिलेगा उपचार

Mon, 17 May 2021 09:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Post Kovid patients will get treatment in District Hospital
मऊ। जिले में संक्रमण पर जीत हासिल करने के बाद अन्य बीमारी से जूझ रहे मरीजों को अब उपचार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसको लेकर सीएमओ द्वारा अस्पताल प्रबंधन को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। उनकी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के लिए जल्द ही जिले में पोस्ट कोविड अस्पताल शुरू किया जाएगा। कहा कि शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल को इसके लिए चिहिन्त किया जा चुका है। अस्पताल परिसर में ही अलग से पोस्ट कोविड अस्पताल शुरू करने के लिए सीएमएस डॉ. बृजकुमार को पत्र लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

जिला संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में है। वर्तमान में पिछले एक सप्ताह से भले ही संक्रमण का ग्राफ में कमी आई है, बावजूद प्रतिदिन 30 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है, सकारात्मक बात है कि संक्रमित मरीजों के रिकवर होने की संख्या मिलने वाले संक्रमित मरीजों से दोगुनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पोस्ट कोविड अस्पताल
मऊ। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर पहली लहर से ज्यादा खतरनाक है। संक्रमण पिछले बार वाले वायरस से ज्यादा ताकतवर होने के चलते सीधे शरीर के अंगों को प्रभावित कर रहा है। इससे जो कोरोना ठीक भी हो जा रहे हैं उनमें मानसिक और शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए पोस्ट कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed