फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Poor card holders of the district will get free refinery and salt

जिले के गरीब कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री रिफाइन और नमक

Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Poor card holders of the district will get free refinery and salt
मऊ। प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत माह में दो चरणों में मिलने वाला राशन पूरी तरह मुफ्त होगा। इसके अलावा गरीबों को नमक और रिफाइंड भी निशुल्क मिलेगा।अंत्योदय कार्डधारकों को चीनी भी मुफ्त दी जाएगी। इस माह चना नमक और रिफाइंड अब तक न आने से गरीबों को खाद्यान्न वितरण होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में शहरी क्षेत्र में पात्र गृहस्थी के 62533 कार्ड धारक तथा अंत्योदय कार्डधारक 7591 हैंजबकि ग्रामीण क्षेत्रों के 259355 पात्र गृहस्थी और अंत्योदय 48999 कार्डधारक सहित कुल 308354 काड धारक हैं। जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को दिसंबर माह से लेकर मार्च 2022 तक वितरित होने वाले निशुल्क प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की बिक्री पंजिका बनाने का निर्देश दिया गया है। जिस पर ई पास मशीन से थंब इंप्रेशन लेने के बाद कार्ड धारकों से उनके हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ओमीक्रान के आसन्न संकट को देखते हुए विक्रेता स्वयं सुरक्षित रहने तथा कार्ड धारकों को भी सुरक्षित रखने की हिदयत दी गई है। इस उद्देश्य से उन्हें कोविड वैक्सीनेशन का का प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करना है। अभी तक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत मिलने वाले राशन के लिए दो रुपये किग्रा की दर से गेहूं और तीन रुपये किग्रा की दर से चावल दिया जाता था। मगर शासन ने अब राशनकार्ड धारकों से मार्च माह तक कोई पैसा नहीं लेने को का निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर से राशनकार्ड धारकों को उनके कार्ड पर एक-एक किग्रा चना, एक लीटर रिफाईंड और नमक दिया जाएगा।जिले में अभी तक चना, रिफाइंड और नमक की आपूर्ति नहीं होने से इस माह में वितरण में देरी हो रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने नवंबर माह में ही इसकी घोषणा की है। उसके बाद नेफेड से टेंडर की प्रक्रिया में हुई देरी के कारण अभी तक जिले में रिफाइंड,नमक और चना की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसकी वजह से हर महीने की पांच तारीख से होने वाला राशन का वितरण अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

जिलापूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि जिले के कोटेदारों को गेहूं और चावल का आवंटन कर दिया गया है। लेकिन चना, रिफाइंड और नमक की आपूर्ति नहीं हो पाई है। जिससे अभी वितरण की तिथि निश्चित नहीं की गई है। जल्दी ही उसकी आपूर्ति मिल जाने की संभावना है। शासन स्तर से तिथि की घोषणा होते ही जिले में राशन वितरण की तिथि सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed