{"_id":"5b58bb8f4f1c1b27618b6da5","slug":"polyethylene-collected-from-home-to-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर इकट्ठा की गई पॉलिथीन, जागरूकता के लिए निकाली गई रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर इकट्ठा की गई पॉलिथीन, जागरूकता के लिए निकाली गई रैली
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
awareness for polythene
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के 50 माइक्रान से पतले पालिथीन को प्रतिबंधित करने के आदेश को पूर्ण रुप से क्रियान्वित करने की कवायद नगर पंचायतों ने तेज कर दी है। इसके तहत जहां जागरूकता रैलियां निकाली जा रही हैं तो वहीं लोगों को पॉलिथीन न प्रयोग करने की अपील भी की जा रही। इसके लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण कर बाजारों में छापेमारी की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इसी के तहत नगर पंचायत मधुबन में अध्यक्ष माधुरी मद्घेशिया की पहल पर बुधवार को उप जिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में जागरुकता रैली निकाली गई। घर-घर जाकर पालिथीन एकत्र किया गया। यह जागरुकता अभियान गांगेबीर, दुबारी मोढ़, शहीद चौक, रोडवेज होते हुए भोला रोड पहुंचकर कर समाप्त हुआ। इस मुहिम में एकत्र पालिथीन को जला दिया गया। उप जिलाधिकारी निंरकार सिंह ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है।
जिससे सांस संम्बंधित विभिन्न बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे हैं। इसे किसी तरह से नष्ट नहीं किया जा सकता है। पालिथीन जहा तहां फेंक देने से इससे नालियां जाम हो जाती हैं। इसमें भरके बहुत से लोग खाद्य पदार्थ, बचे हुए खाने फेंक देते हैं जिन्हें खाने के चक्कर में जानवर पालिथीन निगल जाते हैं। इससे सैकड़ों निरीह जानवरों की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
नगर पंचायत चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने कहा कि पर्यावरण से बचाव के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने नगर पंचायत के निवासियों का आह्वान किया कि प्रतिबंधित पालिथीन का प्रयोग न करें और घरों से थैला लेकर ही बाहर निकलने की आदत डालें और पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनें। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, राहुल दीक्षित,पशुपति मद्धेशिया, प्रवीण मल्ल, अमित गुप्ता, रमेश यादव सहित नगर पंचायत के तमाम लोग रहे।
नगर के फातिमा स्कूल के छात्र छात्राओं ने ‘पर्यावरण संरक्षण और बीट प्लास्टिक पोल्लुशन’ पर समाज को जागरूक करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी तथा विशिष्ट अतिथि प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय बिश्वाल रहे।
छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि पॉलीथिन हजारों वर्ष तक नष्ट न होने वाली हानिकारक वस्तु है, जो खाद्य पदार्थों को जहरीला कर वायुमंडल को प्रदूषित करती है। नदियों व नालियों के मार्ग को अवरुद्ध कर धरा की उर्वरता व भू-गर्भ जल संचयन प्रक्रिया को अवरुद्ध करती हैं।
मानव निर्मित इस समस्या से निपटने के लिए कपड़ों व जूट के थैलों का प्रयोग करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि फातिमा विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय समस्याओं से बच्चों को जागरूक करते हुए उन्हें भविष्य का श्रेष्ठ नागरिक बनाने का प्रयास करता है। उन्होंने जिले को ग्रीन मऊ, क्लीन मऊ बनाने के लिए नगरवासियों का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डीएफओ संजय विश्वाल ने कहा कि पौधे लगाएं व पेड़-पौधों के संपर्क में रहें, अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखें व इसके प्रति अन्य को भी जागरूक करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, छात्रों और शिक्षकों ने पौधरोपण किया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा गाजीपुर तिराहा से रोडवेज होते हुए रेलवे स्टेशन तक रैली निकली गई।
इसमें सक्रिय रूप से नगर पालिकाध्यक्ष तैय्यब पालकी, डीएफओ संजय बिश्वाल सहित प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वछता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पषान ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
चोरी छिपे बिक रही पालिथीन
पॉलिथीन पर 15 जुलाई से प्रतिबंध लगने के बाद भी सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार और क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर खुलेआम अमानक पॉलिथीन में दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को सामान दिया जा रहा है। कस्बे में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध के लिए क्षेत्रवासी रेवतीरमण पांडेय, ब्रिकेश जायसवाल, सत्यप्रकाश गुप्त, डॉ. जमील अंसारी, डॉ. कवि अंसारी, काशीनाथ गुप्ता आदि ने प्रशासन से क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने की मांग की है।