{"_id":"6ada6c8774db1bdbe100f6a0","slug":"polling-parties-depart-for-legislative-council-elections-voting-today-mau-news-c-295-1-mau1001-153926-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विधान परिषद चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विधान परिषद चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज मतदान
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। शुक्रवार को जिले के 10 मतदान केंद्रों पर 5,131 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने रवानगी स्थल का निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के साथ ही सभी कार्मिकों को जिम्मेदारी और सतर्कता से काम करने को कहा।
जिलाधिकारी के अनुसार, कुल मतदाताओं में 3,747 पुरुष और 1,384 महिलाएं हैं। जिले के नौ विकास खंडों में स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालयों में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन कार्यालय में भी एक केंद्र स्थापित किया गया है। नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन स्थित केंद्र पर सर्वाधिक 899 मतदाता हैं, जबकि दोहरीघाट विकासखंड स्थित केंद्र पर सबसे कम 271 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।