{"_id":"69517881bbd20092c108445f","slug":"polices-hands-are-empty-in-the-theft-of-rs-5330-lakh-mau-news-c-295-1-mau1002-138461-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 53.30 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 53.30 लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन
- हलधरपुर के मुहम्मदपुर बरहिया गांव के पूर्व प्रधान के घर 22 दिसंबर को हुई थी चोरी
हलधरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर बरहिया ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान के घर से 53.30 लाख चोरी में तीन टीमों की जांच करने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सर्विलांस टीम बीटीएस (मोबाइल लोकेशन) के आधार पर जांच कर रही है। पीड़ित परिवार के बताए समय से दो घंटा पहले और बाद तक घटनास्थल से 500 मीटर के क्षेत्र में कितने मोबाइल नंबर एक्टिव थे इसकी भी जांच की जा रही है। नंबर संदिग्ध यानी उस इलाके में पहली बार चलने पर पुलिस और एसओजी टीम नजर रख रही है। घटना बीते 22 दिसंबर के भोर की है, जांच में फॉरेंसिक टीम को फिंगर प्रिंट नहीं मिले थे। फिर 24 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज कर खुलासा के लिए पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की तीन सदस्यीय टीम गठित की गई। प्राथमिकी के अनुसार निजी स्कूल के प्रबंधक परशुराम भारद्वाज के घर को चोरों ने निशाना बनाया। परशुराम के भाई विक्रम उसी गांव के पूर्व प्रधान हैं। भोर में तीन बजे मकान के पिछले हिस्से से बांस की सीढ़ी से शीशा खोलकर अंदर घुसे। सभी कमरों को बाहर से बंद कर चोरी को अंजाम दिए। जाते-जाते बाहर खड़ी दो बाइकों का तार काट दिए थे। आरोप है कि चोरों ने आलमारी में रखे 45 लाख के आभूषण और 8.30 लाख रुपये नकदी गायब कर दी थी।
-- -- -- -
तीन टीमें जांच कर रही हैं। पहले दिन घटनास्थल पर किसी के फिंगर प्रिंट नहीं मिले थे। सर्विलांस टीम मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है। - जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, हलधरपुर