फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Policemen are not wearing helmets or seat belts, 25 challans issued

Mau News: पुलिसवाले भी न पहन रहे हेलमेट और न लगा रहे सीट बेल्ट, 25 के कटे चालान

Sat, 15 Nov 2025 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Policemen are not wearing helmets or seat belts, 25 challans issued
यातायात माह में बिना हेलमेट बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों का चालान करते यातायात निरीक्षक।स्रोत-स्व
जिले में युवा ही नहीं पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारी भी यातायात नियमों का पालन कर नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का पालन न करने पर 50 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के वाहनों का चालान किया। इसमें 25 पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन

इनमें बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले पांच पुलिसकर्मी के वाहनों का भी चालान किया गया है। नवंबर में तेरह दिनों में यातायात पुलिस ने बारह हजार वाहनों का चालान किया है। इसमें हेलमेट न लगाने वाले लोगों के करीब सात हजार वाहनों पर कार्रवाई गई है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस रोजाना बिना हेलमेट वाले युवाओं के 100 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई कर रही हैं। दूसरी तरफ यातायात नियमों का पालन न करने पर इस साल एक माह में ही सड़क हादसों का ग्राफ तीन फीसदी तो मौत का आंकड़ा साढ़े बारह फीसदी तक बीते वर्ष की तुलना में बढ़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी इलामारन जी ने बताया कि शुक्रवार को नगर के गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा, बलिया मोड़, मधुबन मोड़, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना सहित पूरे जिले में 25 से ज्यादा स्थानों पर विशेष अभियान चला गया है। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले कर्मचारियों के वाहनों का चालान किया गया। बाइक चलाते समय हेलमेट न पहनने पर 25 पुलिसकर्मियों के वाहनों का चालान किया है। पांच पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाते मिले।
बताया कि गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़ पर चेकिंग अभियान के दाैरान तीस से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया। कहा कि पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है।

बताया कि वर्ष 2023 में कुल 290 सड़क हादसे हुए थे। इसमें 149 लोगों की मौत हुई थी। 202 लोग घायल हुए थे। वहीं 2024 में 303 सड़क हादसों में 178 लोगों ने जान गंवाई थी।
229 लोग घायल हुए थे। वहीं वर्ष 2025 के सितंबर माह में 247 सड़क हादसों में 131 लोगों की जान गई। 145 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed