{"_id":"69de19ab041bebbde8039a3e","slug":"policeman-on-duty-shot-injured-in-mau-police-line-campus-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली, घायल; राइफल रखते समय अचानक फायरिंग होने से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को लगी गोली, घायल; राइफल रखते समय अचानक फायरिंग होने से हादसा
Tue, 14 Apr 2026 04:11 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:11 PM IST
सार
Mau News: चंदौली निवासी दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है। इस समय वह प्रशिक्षण ले रहा है। शाम को राइफल रखते समय अचानक फायरिंग होने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के पुलिस लाइन में ट्रेन आरक्षी दीपक कुमार चौहान को सोमवार की देर शाम उसके ही असलहे से चली गोली लग गई। गोली उसके कंधे को आर- पार कर निकल गई। सूचना पर अधिकारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि चंदौली निवासी दीपक चौहान 2019 बैच का आरक्षी है। इस समय वह प्रशिक्षण ले रहा है। सोमवार की देर शाम राइफल रखते समय अचानक फायर हो गया। जिससे गोली उसके दाएं कंधे के आर-पार निकल गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ लाइन दिनेशदत मिश्रा ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं इस बाबत सीएमएस डॉक्टर धनंजय कुमार ने बताया कि आरक्षी की गोली देर रात ही ऑपरेशन कर निकाल दी गई है, अभी भी आरक्षी की तबियत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन