फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Policeman and home guard soldier died after truck overturned in Mau

मऊ में दर्दनाक हादसा: ट्रक पलटने से पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान की मौत, गश्त करने के दौरान हुआ हादसा

Sun, 26 May 2024 09:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 26 May 2024 09:48 AM IST
सार

मऊ जिले में गश्त के दौरान गिट्टी लदे ट्रक की जांच कर रहे पुलिसकर्मी और होमगार्ड का जवान हादसे का शिकार हो गए। ट्रक पलटने से दोनों की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Policeman and home guard soldier died after truck overturned in Mau
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के सराय लखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित नरजा पेट्रोल पंप के पास गिट्टी लदा ट्रक पलटने से गश्त कर रहे एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड के जवान की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार सराय लखंसी थाने पर तैनात सिपाही अरविंद (35) पुत्र रूपचंद निवासी गांव मैथी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ और होमगार्ड जवान हरेराम यादव (36) पुत्र घुरहू यादव निवासी गांव ढोलबन थाना हलधरपुर दोनों शनिवार की देर रात करीब एक बजे दो पहिया वाहन से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से गिट्टी लादकर मऊ की तरफ आ रहा ट्रक वाहन चेकिंग के दौरान बीच रास्ते में पलट गया। बाइक पर सवार पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान दोनों उसकी चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बीच रास्ते में ट्रक पलटने से मार्ग भी जाम हो गया। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस की दी। मौके पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय और थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। जेसीबी लगाकर पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान को गिट्टी के नीचे से निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Policeman and home guard soldier died after truck overturned in Mau
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
अचेत अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं रात में ही ट्रक को बीच रास्ते से हटाकर आवागमन बहाल किया गया। फिलहाल पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। 
 
दोहरीघाट थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी की भी हुई थी मौत 
बीते दिनों दोहरीघाट थाना क्षेत्र में गश्त करने के दौरान एक अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसके बाद बाइक एक पेड़ से टकरा गई थी। बाइक में आग लगने से मौके पर एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी, जबकि एक होमगार्ड का जवान भी बुरी तरह घायल हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed