फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police XI beat Journalist XI by nine wickets

Mau News: पुलिस एकादश ने पत्रकार एकादश को नौ विकेट से हराया

Mon, 10 Nov 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Police XI beat Journalist XI by nine wickets
मऊ। पत्रकार और पुलिस एकादश के बीच रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में क्रिकेट मैच हुआ। इसमें पुलिस एकादश ने एक विकेट खोकर बेहद आसानी से जीत लिया। तेरहवें ओवर की आखिरी बॉल पर एसपी इलामारन जी के बल्ले से निकले सिक्स ने पत्रकार एकादश को नौ विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकादश की टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में 18.3 ओवर में 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी पुलिस एकादश टीम महज एक विकेट के नुकसान पर 13वें ओवर में मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पुलिस एकादश टीम के कप्तान एसपी डॉ इलामारन जी ओपनिंग करने आए, जिन्होंने छक्का मार कर मैच जिता दिया। पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर टी-20 पुलिस पत्रकार मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में पत्रकार एकादशी के कप्तान वेद नारायण मिश्रा पुलिस एकादश के कप्तान पुलिस अधीक्षक डॉ इलामारन जी के मध्य टॉस कराया गया। टॉस जीतकर पत्रकारों ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में 18.3 ओवर पर ऑल विकेट आउट होकर पत्रकारों ने 80 रन बनाया। जिसमें जितेंद्र वर्मा ने 42 गेंद पर 35 रन बनाए जिसमें दो चौक्का वह एक छक्का शामिल रहा। इनके अतिरिक्त पत्रकारों की तरफ से संजय यादव 12 रन छोड़कर अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 81 रन का लक्ष्य लेकर पुलिस टीम बल्लेबाजी करने उतरी, जिसमें ओपनिंग में खुद पुलिस अधीक्षक व पुलिस एकादश के कप्तान डॉ इलामारन जी व अरुण कुमार ने मोर्चा संभाला। एक तरफ अरुण कुमार 31 गेंद में 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए वहीं पुलिस अधीक्षक और टीम के कप्तान लगातार मोर्चे पर डटे रहे। जिन्होंने 25 गेंद में तीन चौके हुआ एक छक्के की मदद से 30 रन बनाया।
विज्ञापन

सीओ सिटी अंजनी कुमार पांच बॉल पर सात रन बनाकर दुर्गा किंकर सिंह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह मैच के अंतिम तक क्रीज पर डटे रहे। लिहाजा यह मैच पुलिस एकादश ने 12वें ओवर में एक विकेट पर 85 रन बनाकर जीत लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह, बेस्ट बैट्समैन पत्रकार जितेंद्र वर्मा, बेस्ट बॉलर प्रेमचंद यादव पुलिस जवान रहे। मैच की ऑनलाइन स्कोरिंग अंपायरिंग व अन्य व्यवस्थाओं में वेदांत क्रिकेट अकैडमी डायरेक्टर सुंदरम दुबे का सहयोग रहा। मैच कॉमेंटेटर के रूप में श्रीराम जायसवाल और रितेश कुमार रहे। इस अवसर पर जयप्रकाश निषाद, राहुल सिंह, अप्पू सिंह, दुर्गा किंकर सिंह, आनंद मिश्रा, राजीव सिंह, प्रकाश पाण्डेय, विनोद सिंह, नागेंद्र राय, रंजीत राय, विनय श्रीवास्तव, संजय राय, धर्मेंद्र राजभर हर्षवर्धन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed