{"_id":"678946ab002b52a776091b4b","slug":"police-should-take-every-complainant-seriously-asp-mau-news-c-295-1-mau1003-122990-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हर फरियादी की बात को गंभीरता से ले पुलिस - एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हर फरियादी की बात को गंभीरता से ले पुलिस - एएसपी
विज्ञापन
घोसी। अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्री ने बृहस्पतिवार को घोसी कोतवाली पहुंच कर अर्ध वार्षिक निरीक्षण करते हुए अपने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए न्याय पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्री ने रजिस्टर, कार्यालय, मेस एवं माल खाने आदि का अवलोकन किया और कहा कि जो भी व्यक्ति थाने आए उसकी फरियाद को गहनता से सुने और न्याय पूर्ण कार्य करते हुए निर्णय दें। इससे पीड़ित को न्याय मिलेगा। साफ सफाई की उचित व्यवस्था करने के साथ ही रजिस्टर के रख रखाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। महिला कर्मचारियों से कहा कि वे बीट पर प्रत्येक दशा में जाए। प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षकों को उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करते हुए समाज हित में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि सभी कर्मचारी अपनी सक्रियता बढ़ा लें। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उपनिरीक्षक राम अवध राम, राजेंद्र कुमार,अजित दुबे, अशोक सिंह, महिला दरोगा यशोदा, दमयंती गिरि के साथ ही अनिता पटेल, प्रीति पांडेय, प्रिया सिंह उपस्थित रहीं।