फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police shocked by information about kidnapping of youth

युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस हलाकान

Sun, 05 Dec 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Police shocked by information about kidnapping of youth
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के सुग्गीचौरी बाजार से रविवार की दोपहर में युवक के अपहरण की सूचना से पुलिस हलाकान हो गई। हालांकि बाद में मामला आपसी मारपीट का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस लिया।क्षेत्र के सुग्गीचौरी बाजार में देवरिया जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के परसिया देवार निवासी श्रीनिवास यादव (20 )अपने दादी को दवा दिलाने आया था। इसी दौरान बाइकसवार चार युवक जबरदस्ती युवक को अपने साथ लेते गए। इसके बाद युवक के अपहरण होने का मामला सोशल मीडिया पर वायल हो गया। पुलिस भी सक्रिय हो गईं। बाद में पता चला कि युवक का तीन दिन पूर्व गांव के ही युवकों से विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर विपक्षी युवक को अपने साथ लेते गए। पुलिस युवक के गांव परसिया देवार पहुंचकर इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सौरव राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया इसमें मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed