फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police recovered six migratory birds, two arrested

Mau News: पुलिस ने बरामद किए छह प्रवासी पक्षी, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Nov 2023 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police recovered six migratory birds, two arrested
मऊ। जिले के विभिन्न तालों में प्रवास कर रहे साइबेरियन पक्षियों की सुरक्षा के मामले में पुलिस अधीक्षक की पहल पर वन विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी है। आनन-फानन में चार टीमें गठित की गई हैं लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम कागजी खानापूर्ति करती दिख रही है। वहीं, पुलिस विभाग की टीम ने छह प्रवासी पक्षियों को बरामद कर वन विभाग को सौंपा है। दो शिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है। अमर उजाला ने 19 नवंबर के अंक में तालों में गरजने लगीं बंदूकें, मेहमान पक्षियों को निशाना बना रहे शिकारी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

ठंड शुरू होते ही जिले के फतहपुर ताल रतोय, फतहपुर ताल नरजा, पकड़ी ताल, गाढ़ा ताल में मेहमान पक्षी अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह से आने लगते हैं और फरवरी तक रहते हैं। नवंबर बीतने को है। प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा के प्रति वन विभाग अलर्ट मूड में नजर नहीं आ रहा है। प्रवासी पक्षियों के शिकार को लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस अधीक्षक की पहल पर वन विभाग ने चार टीम गठित तो कर दी लेकिन टीम में शामिल अधिकारी, कर्मचारी को कुछ खास सफलता नहीं मिली। प्रत्येक टीम में दो वन दारोगा, तीन वनरक्षक को शामिल किया गया है। वहीं, पुलिस विभाग ने तीन टीम गठित की है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की टीम तालों तथा संदिग्ध शिकारियों के यहां छापेमारी कर रही है। पुलिस विभाग की टीम ने दो दिन में छह प्रवासी पक्षियों को बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया है। दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े हुए शिकारियों की पहचान खीरीकोठा निवासी बेचन राजभर पुत्र स्व. अंधू, सोनू साहनी पुत्र श्रीकांत साहनी के रूप में हुई। घायल प्रवासी पक्षियों का उपचार कराकर वन विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीपावली के बाद मऊ जिले का कार्यभार मिला है। प्रवासी पक्षियों के मामले में पुलिस अधीक्षक मऊ से बात हुई थी। चार टीमें गठित कर दी गई हैं। टीमें पुलिस विभाग से समन्वय बनाकर जांच पड़ताल कर रही हैं। पुलिस विभाग से सौंपे गए प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा गया है। संबंधित शिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है। - गंगादत्त मिश्र, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आजमगढ़




अमर उजाला की खबर काे संज्ञान में लेकर पुलिस विभाग की तरफ से गठित तीन टीमें लगातार छापेमारी कर शिकारियों की धर पकड़ कर रही है। पुलिस टीम ने बरामद छह घायल प्रवासी पक्षियों का उपचार कराकर वन विभाग को सौंप दिया है। - अविनाश पांडेय, पुलिस अधीक्षक मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed