फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police pasted notice at the house of the absconding Mukhtar shooter

फरार मुख्तार के शूटर के घर पर पुलिस ने किया नोटिस चस्पा

Sat, 04 Dec 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Police pasted notice at the house of the absconding Mukhtar shooter
पिपरीडीह (मऊ)। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी कई सालों से फरार मुख्तार अंसारी के शूटर अनुज कनौजिया के घर 82 का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजाकर मुनादी भी कराई। अनुज गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है। अनुज के विरुद्ध जनपद तथा गाजीपुर में कई थानों में मुकदमे हैं। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पिपरीडीह चौकी प्रभारी कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि अनुज कनौजिय के खिलाफ मुकदमा थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वारंट के बाद भी वह फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के घर और उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। इसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस छह महीनों से हाथ पैर मार रही थी। लेकिन पुलिस अभी तक सफल नहीं हो पाई है। पुलिस के प्रार्थनापत्र पर अदालत की ओर से धारा 82 का नोटिस जारी किया गया है। विवेचक ने बताया कि इसके बाद भी अभियुक्त ने सरेंडर नहीं किया तो धारा 83 के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed