फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police did not take action in molestation and assault case, case against four including village head on court's order

Mau News: छेड़खानी, मारपीट मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर ग्राम प्रधान समेत चार पर केस

Fri, 05 Apr 2024 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police did not take action in molestation and assault case, case against four including village head on court's order
मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के रोपनपुर नेमडाड़ की रहने वाली महिला ने बीते वर्ष कोर्ट पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई कि ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ मिल कर रास्ते में मुझे घेरा, छेड़खानी और मारपीट की। इसके बाद गहने छीन लिए। सूचना पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की गुहार पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। रामपुर थाना क्षेत्र के रोपनपुर नेमडाड़ निवासिनी शबनम खातून पत्नी जावेद ने बीते साल 25 सितंबर को न्यायालय पहुंच कर बताई कि वह स्वयं सहायता समूह चलाती है। 31 जुलाई 2023 की देर शाम 8 बजे मर्यादपुर बाजार से शेखपुर की नहर के रास्ते अपने घर जा रही थी। शेखपुर नहर के पास वह पहुंची ही थी कि पुरानी रंजिश को लेकर पहले से मौजूद जमशेद पुत्र शौकत अली, राजू व अमजद खान पुत्रगण सैय्यद अली व ग्राम प्रधान जाकिर हुसैन पुत्र अमीर हाजी सभी ने मिलकर गालीगलौच की। छेड़खानी करने लगे, जब विरोध किया तो हाथापाई करने लगे। जेवरात छीन लिया। मोबाइल फोन लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। उसकी बकरी को मार डाला। शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रामपुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय की ओर से कार्रवाई का आदेश जारी किया गया। न्यायालय के आदेश पर रामपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर। मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed