{"_id":"5ead9eb38ebc3e907b73e3a7","slug":"police-conducted-route-march-in-all-police-station-areas-mau-news-vns5230419139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में किया रूट मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में किया रूट मार्च
विज्ञापन
मऊ। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू किए गए तीसरे चरण के लॉक डाउन का सख्ती से पालन कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्तटीम ने शनिवार को पूरे जिले में रुट मार्च किया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल के बाजारों और तहसील मुख्यालय पर जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के नेतृत्व में रुट मार्च निकाला गया।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में शहर कोतवाली से रूट मार्च निकाला गया। यह मार्च सिंधी कालोनी, रौजा, सदर चौक, घास बाजार होते हुए संस्कृृत पाठशाला तक गया। रूट मार्च के माध्यम से प्रशासन ने लोगों को यह संदेश दिया कि लाकडाउन के तीसरे चरण का पालन भी पहले की ही भांति पूरी सतर्कता से करें। रूट मार्च में सीओ सिटी नरेश कुमार, कोतवाल राम सिंह सहित पुलिस अधिकारी शामिल रहे। इसी प्रकार दक्षिण टोला और सरायलखंसी थानों की पुलिस ने भी रूट मार्च निकाला।
घोसी संवाददाता के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक अभिनव कन्नौजिया के नेतृृत्व में रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के माध्यम से सीओ ने लोगों को जागरूक कर लॉक डाउन के दौरान में ही रहने का आह्वान किया।केेतवाली प्रभारी सच्चिदानंद यादव सहित रूटमार्च में शामिल पुलिस अधिकारी और जवान सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए बस स्टेशन, मधुबन मोड, करीमुद्दीनपुर, मानिकपुर, बड़ागांव, पकडी मोड ,तहसील, मझवारा मोड होते हुए कसबा बाजार, मदापुर तक गए।
विज्ञापन
वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली से रूट मार्च इंस्पेक्टर नीरज पाठक के नेतृत्व में मुहम्मदबाद गोहना ,खैराबाद, वलीदपुर,रामनगर मोड़ तक फिर वापस कोतवाली आ गया। मार्च में नीरज कुमार पाठक , संतोष यादव चंद्रभान सिंहसहित पुलिस के जवान थे। कोपागंज संवाददाता के अनुसार थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में क़सबा कोपागंज से लेकर कुर्थीजाफरपुर ,अदरी सहित कई गांवों में रूट मार्च निकाला गया।
मधुबन संवाददाता के अनुसार सीओ आर.पी सिंह यादव के नेतृत्व में बनियाबान तिराहे से मधुबन, मर्यादपुर, दरगाह सहित विभिन्न बाजारों में पुलिस ने रूट मार्च किया। चिरैयाकोट संवाददाता के अनुसार थानाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक मार्च निकाला। मार्च एसआई देवेंद्र कुमार, अवधेश यादव और 25 बाइक सवार पुलिसकर्मियों के साथ चिरैयाकोट बाजार ,रायपुर , सिरसा , सरसेना , अल्देमऊ,सरौदा,कमथरी, औसतपुर, युसुफाबाद तक गया।
रतनपुरा संवाददाता के अनुसार हलधरपुर पुलिस की ओर से बाइक मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह एवं रतनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी ने मार्च के माध्यम से फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर जोर दिया। कुसम्हा संवाददाता के अनुसार दोहरीघाट कसबा और आस पास के क्षेत्रों में थानाध्यक्ष राजकेश्वर सिंह की अगुवाई में पुलिस ने रूट मार्च निकाला।