{"_id":"6183e43da3a92561f3750997","slug":"police-collecting-firecrackers-in-the-name-of-investigation-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: लाइसेंस लेकर लगीं दुकानें फिर भी जांच के नाम पर पटाखे वसूल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल: लाइसेंस लेकर लगीं दुकानें फिर भी जांच के नाम पर पटाखे वसूल रही पुलिस
Thu, 04 Nov 2021 08:21 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 04 Nov 2021 08:21 PM IST
सार
मऊ में सोनी धापा मैदान परिसर में लगे पटाखों के बाजार में बृहस्पतिवार को घूस लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जबकि यहां लाइसेंस की प्रक्रिया के तहत अनुमति प्राप्त कर ही दुकानें लगी हैं।
विज्ञापन
पटाखे वसूलने का वीडियो वायरल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ में शहर कोतवाली क्षेत्र के सोनी धापा मैदान परिसर में लगे पटाखों के बाजार में बृहस्पतिवार को घूस लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जबकि यहां लाइसेंस की प्रक्रिया के तहत अनुमति प्राप्त कर ही दुकानें लगी हैं। वीडियो को दुकानदार द्वारा ही वायरल करने की बात कही जा रही है। वीडियो में दो स्टार का एक पुलिसकर्मी दुकानों पर जाकर कागज चेक कर आगे निकलते दिख रहा है।
वहीं उसके पीछे एक सिपाही बोरी लेकर पटाखे भर रहा है। विडियो वायरल होते ही पुलिस के बड़े अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में ले लिया है लेकिन कोई भी आला अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। इस बाबत एसओ कोतवाली संजय त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।