{"_id":"689b03812860c76d480e8af0","slug":"police-arrested-sp-workers-who-were-going-to-burn-the-effigy-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पुतला फूंकने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प, कई लोगों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पुतला फूंकने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प, कई लोगों को किया गया गिरफ्तार
Tue, 12 Aug 2025 02:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:34 PM IST
सार
Mau News: मऊ शहर के गाजीपुर तिराहा पर पुलिस और सपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान पुतला फूंकने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुतला फूंकने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ नगर के गाजीपुर तिराहा पर चुनाव आयोग का पुतला फूंकने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
विज्ञापन
क्या है मामला
मंगलवार सुबह चुनाव आयोग का पुतला फूंकने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नगर के गाजीपुर तिराहे पर इकट्ठा होना शुरु हुए। जिसकी जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने घेरा बंदी शुरु की। इस बीच सपा के राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान अंसारी के गाड़ी से कार्यकताओं द्वारा पुतला निकालने के दौरान पुलिस ने पुतला छिनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं झड़प हुई। लेकिन पुलिस ने पुतला नही फूंकने दिया। साथ ही सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस की गाड़ी से पुलिस लाइन भेजवाया। इस दौरान आधा घंटे नगर के गाजीपुर तिराहा पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
वहीं सपा के सदर विधानसभा अध्यक्ष बबलू यादव ने बताया कि सपा ने चुनाव संबधित 18 हजार शपथ पत्र चुनाव आयोग को दिया गया था। लेकिन कोई जवाब नही आया। वहीं जब सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव आयोग कार्यालय जा रहे थे जो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जिसको लेकर आज हम चुनाव आयोग का पुतला फूंकने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गौरव पांडेय, मंयक पांडेय, राजेश यादव, शहनवाज आलम, शंभू सोनकर, अशोक पाल, उमेश यादव, अनिल यादव, सुबाष राव, रामविलास यादव गिरफ्तार हुए।