{"_id":"68dad599be03ba8aea0f2d44","slug":"police-are-investigating-the-reasons-behind-the-shooting-of-the-prime-minister-mau-news-c-295-1-mau1001-134344-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रधानप्रतिनिधि को गोली लगने के कारणों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रधानप्रतिनिधि को गोली लगने के कारणों को तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
मऊ। रानीपुर के बमहौर गांव में रविवार शाम को बच्चों के वॉलीबॉल खेलने के विवाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को गोली लगने के मामले में 24 घंटे बीतने के बाद भी सोमवार देर शाम तक तहरीर नहीं मिली।
उधर, वाराणसी में इलाज करा रहे गोलीकांड में घायल प्रधान प्रतिनिधि से पुलिस संपर्क बनाकर मामले की जांच कर रही है। उधर अब तक स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली किस परिस्थिति में प्रधान प्रतिनिधि के पैर में लगी है।
रानीपुर एसओ सुभाष ने बताया कि बमहौर गांव में गोली लगने से घायल प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ रिंकू का इलाज अभी वाराणसी में चल रहा है। सोमवार शाम तक इस घटना को लेकर पीड़ित के किसी भी परिवार के सदस्य ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
पुलिस तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है, जिससे पुलिस उसके अनुसार कार्रवाई कर सके। रविवार देर शाम घटना के बाद मौके पर आला अधिकारी एएसपी अनूप कुमार, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतलाप्रसाद पांडेय के साथ वह खुद मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी ली। लेकिन अब तक कोई भी स्पष्ट नहीं कर सका है कि यह गोली किस परिस्थिति में रिंकू के पैर के घुटने के नीचे लगी है।
बताते चलें कि रविवार की रात आठ बजे गांव में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बीच गांव के अलावा दूसरे गांव के युवाओं के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इसबीच अपनी गाड़ी से जैसे ही प्रधानपति प्रेमप्रकाश सिंह नीचे उतरे थे, अचानक चली गोली उनके पैर में लगी। लेकिन अंधेरा होने के चलते गोली कैसे लगी यह कोई नहीं अ देख सका। संवाद