पोखरी खोदने से रोकने पर मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव के दलित बस्ती में विश्वनाथ राम के घर के बगल में अमारी गांव के ही एक ही व्यक्ति का खेत है। दो दिन पूर्व उस भूमि पर पोखरी खुदवाने के लिए जेसीबी लेकर कुछ लोग आए। जेसीबी से दलित बस्ती के बगल में पोखरी की खुदाई से मना करने पर लोग चले गए। मंगलवार की सुबह फिर से जेसीबी एवं हथियार से लैस होकर गांव के रमापति राय सहित कई लोग आए। इस दौरान पोखरा खुदाई के लिए कार्य शुरू होने जा रहा था कि दलित बस्ती के लोगों ने आकर कार्य रुकवा दिया। कहा कि दलित बस्ती के बगल में पोखरी होने से उनके गांव के बच्चे उसमें गिर सकते हैं। साथ ही बरसात के दिन में उनके घर में भी पानी लग सकता है। इसी बात को लेकर दलित बस्ती के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसी बीच एक पक्ष ने तमंचा निकाल कर दलित बस्ती के लोगों पर फायर झोंक दिया।
गोली सफाईकर्मी (35) रामप्रवेश राम पुत्र विश्वनाथ को जांघ में लगी। इससे वह वहीं गिरकर छटपटाने लगा। आरोपियों को गांव वालों ने घेरना चाहा तो वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार, सीओ सिटी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष सरायलखंसी ज्ञानेश्वर मिश्रा आदि पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में घायल की मां धनरी देवी ने गांव के ही रमापति राय, सिंपू राय एवं नागेंद्र राय के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।