{"_id":"572f84d14f1c1b735f5cd085","slug":"poet-conference-honoring-the-brightest","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवि सम्मेलन में हुआ होनहारों का सम्मान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवि सम्मेलन में हुआ होनहारों का सम्मान
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Sun, 08 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट के गोठा मे साहित्य परिषद के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन में काव्य पाठ करतीं प्रियंका राय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्य परिषद गोठा के तत्वावधान में मंडी प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक उमेश चंद्र पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय ने बसारतपुर गांव की निवासी तथा पीसीएस में चयनित करुणा राय, लोअर पीसीएस 2013 में चयनित बसारतपुर गांव निवासी अतिश कुमार राय, गोंठा निवासी प्रदीप कुमार राय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कवयित्री प्रियंका राय ने सरस्वती वंदना से की। मुगलसराय के हास्य रसावतार दिनेश सिंह गुक्कज ने स्रोताओं का जमकर मनोरंजन किया। राजस्थान से आए वीररस के कवि अशोक चारन ने बलिदान का बिगुल बजा है, सरहद की सीमाओं पर, अपना लहू जवान बार-बार देते हैं सीमाओं पर ... सुनाकर लोगों में जोश भर दिया।
कुशीनगर से गीतकार राजेश राही ने कहे कोई मगर इतना हसीबो हो नहीं सकता, मैं मां की गोद में सोकर जो जन्नत देख लेता हूं... सुुनाया। कानपुर के केके अग्निहोत्री ने बापू महात्मा गांधी पर अपने रचना पेश की। इस तरह से गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना ने डाली से रूठकर जिस दिन कली गई थी, बस उस ही दिन से अपनी किस्मत छली गई थी, सुनाकर शृंगार में सबको डूबो दिया।
विज्ञापन
इसी क्रम में रामकिशोर तिवारी, डॉ. प्रदीप राय, ताहिर घोसवी, श्रीकांत श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर राय आदि ने काव्य पाठ किया। विधायक उमेश चंद पांडेय ने कहा कि लगातार दस वर्षों से मुझे इस क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मान करने का अवसर मिल रहा है, इससे मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र उपाध्याय व प्रबंधक पूर्व प्रधान विजेंद्र राय ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।