फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PM transferred Kisan Samman Nidhi to the account of 1.93 lakh farmers

पीएम ने 1.93 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किया किसान सम्मान निधि

Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
PM transferred Kisan Samman Nidhi to the account of 1.93 lakh farmers
नगर स्थित अलंकृत उद्यान केंद्र रोजगार्डन में पीएम और सीएम के लाइव प्रसारण को देखते योजनाओं के ला? - फोटो : MAU
मऊ। जिले के समस्त सरकारी विभागों के आपसी समन्वय से मंगलवार को नगर के सिकटिया सहित कल्प वाटिका सहित ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 1.93 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि ट्रांसफर की। दो हजार रुपये की यह धनराशि खरीफ सीजन की तैयारी में लगे किसानों की खेती किसानी के लिए वरदान साबित होगी। हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने ई-केवाइसी कराए किसानों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की किस्त जारी की। नगर के सिकटिया चंद्रभानपुर उद्यान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रथम चरण में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, डीएम अरूण कुमार, सीडीओ रामसिंह वर्मा, सीएमओ डॉ. एसएन दूबे, डीएओ उमेश कुमार आदि अधिकारी शामिल रहे। कृषि विज्ञान केंद्र, पिलखी में वर्चुअल संवाद का लाइव दिखाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के सहयोग से किसान गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। केंद्र के वैज्ञानिक श्रीलाल, पंकज सिंह ने टेक्निकल सहयोग किसानों को वैज्ञानिक जानकारी दी। कोपागंज: विकास खंड के सभागार में प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल संवाद को सभी ने सुना। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रमुख सर्वेश राय, बीडीओ हरिमोहन सिंह, अनिल कुमार, एडीओ पंचायत विजय शंकर सिंह, एपीओ प्रशांत राय सहित सभी ब्लॉक कर्मी मौजूद थे।घोसी : मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से हुए संवाद का प्रसारण को लोगों को सुनाया गया। इस दौरान सुनील कुमार गुप्त, ब्लाक प्रमुख डा. रामकृष्ण यादव, बीडीओ कल्पना मिश्रा, ईओ विनीत कुमार, रवींद्र उपाध्याय उपस्थित रहे। मधुबन : बाल विद्या मंदिर परिसर में ने प्रधानमंत्री का सीधा सुना। इस दौरान बीडीओ जयेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम एवं चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया रहे। दोहरीघाट : ब्लाक मुख्यालय परिसर में मंगलवार को योजनाओं के लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को सुना। इस दौरान बीडीओ संदीप कुमार सिंह सहित आंगनबाड़ी आशा और ब्लॉक कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed