{"_id":"587a66c04f1c1b922bbaad73","slug":"please-adhere-to-the-code-of-conduct-hundred-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता का शत प्रतिशत कराएं पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता का शत प्रतिशत कराएं पालन
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निर्वाचन संबधी बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला, साथ में मौजूद एसपी मुनिराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उड़नदस्तों और उप जिलाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी निखिलचंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन कराया जाए। डीएम ने कहा कि इस कार्य में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।डीएम ने हिदायत दी कि यदि कहीं भी आचार संहिता का उल्लंघन हुआ और उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव से संबंधित सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाए। कहा कि किसी के प्रभाव में न आएं। ईमानदारी और पारदर्शितापूर्वक सभी परिस्थितियों पर नजर रखी जाए। डीएम ने कहा कि पिछले रिकार्ड को अवश्य देखें तथा उसका मिलान करें तथा इन सबकी जानकारी हमें भी अवश्य दी जाए।