फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Players displayed their talent in the competition

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their talent in the competition
बड़रांव ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्त? - फोटो : MAU
अमिला। बाजार स्थित शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के प्रांगण में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएसए के द्वारा उद्धाटन किए जाने के बाद खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण, अंगवस्त के साथ प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। छात्राओं के सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद सामूहिक पीटी कर प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में बालक संवर्ग में 200 मीटर की दौड़ में नीरज प्रथम कंपोजिट विद्यालय रेयांव, रोहित द्वितीय कंपोजिट विद्यालय, बालिका संवर्ग में शिल्पा प्रथम कंपोजिट विद्यालय अमिला, निधी द्वितीय रही। जूनियर संवर्ग बालिका वर्ग 200मीटर की दौड़ में अर्चना हरधौली प्रथम,अर्चिता मुजार बुजुर्ग द्वितीय रही। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार तिवारी (सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी), खंड शिक्षा अधिकारी बड़रा़व शशिकांत यादव, अजब सिंह एबीएसए घोसी, रवि प्रकाश नगर शिक्षा अधिकारी, कमलेश मिश्रा एबीएस रतनपुरा के साथ अखिलेश्वर शुक्ल, मिलन कुमार चौरसिया, जय प्रकाश, दुर्गा प्रसाद मिश्र, रमाकांत यादव, शिवराम चौहान, संजय गुप्ता, रमेश सिंह, राघवेंद्र यादव, रामकुमार, अशोक सिंह, ऊषा यादव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed