फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pipes broke in many places while installing the pillar, the city administration stopped the work

Mau News: खंभा लगाते समय कई जगह टूटीं पाइप, नगर प्रशासन ने रोका काम

Sat, 31 Aug 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pipes broke in many places while installing the pillar, the city administration stopped the work
नगर पंचायत में बिजली निगम द्वारा खंभा लगाने के दौरान बीते दिनों जल निगम की पाइप टूटने के बाद नगर पंचायत ने काम को बंद करा दिया। नगर में जर्जर बिजली के तारों को हटा कर व पुराने खंभों की जगह नया खंभा बिना नगर पंचायत की जानकारी को दिए लगाया जा रहा था। वैभव इंटर प्राइजेज का ठेकेदार सुधीर सिंह बाजार में गड्ढा खोद रहा था, उसी दौरान कई जगहों पर पाइप टूट गईं। लोगों की शिकायत करने के बाद भी ठेकेदार मनमानी करते हुए मशीन से गड्ढा खोद रहा था। इसके चलते थाना के सामने, मुहम्मदाबाद गोहाना बस स्टैंड, वलिनगर वार्ड सहित कई स्थानों पर मुख्य लाइन का पाइप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तीन दिनों से जलापूर्ति बंद होने से क्षेत्र के लोगों को शुद्ध जल मिलना मुश्किल हो गया। लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे लोगों के भीतर मौसमी बीमारियों से ग्रसित होने का डर लगने लगा है। परेशानी को देखते हुए लोगों ने नगर पंचायत से शिकायत की। जिसके बाद नगर पंचायत ने काम को बंद करा दिया। इस संबंध में नगर ईओ छोटेलाल तिवारी ने बताया कि बिजली निगम के उच्चाधिकारी व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। खंभा खड़ा करने पर रोक लगा दी है। नगर पंचायत पाइप लाइन को ठीक करने का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed