फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pink toilets for women are available in only one of the 40 markets in ten municipalities.

Mau News: दस निकायों के 40 बाजारों में केवल एक ही जगह बना हैं महिलाओं के लिए पिंक शौचालय

Fri, 13 Mar 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pink toilets for women are available in only one of the 40 markets in ten municipalities.
शहर के दस बाजारों सहित जिले के दस निकायों के तीस बाजारों में से केवल मऊ नगर के स्वदेशी कॉटन मिल के सामने एक पिंक शौचालय है। यह मुख्य बाजार आजमगढ़ मोड़ और गाजीपुर तिराहा से लगभग 300 मीटर की दूरी पर होने के कारण महिलाओं की पहुंच से दूर है।
विज्ञापन

वहीं, एक पिंक शौचालय का निर्माण पुलिस लाइन स्थित महिला थाने के पास किया गया है, जो कि सभी बाजारों से दूर है। ऐसे में बाजार क्षेत्र में आने वाली लगभग 70 फीसदी महिला ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, पर्याप्त पिंक टॉयलेट न होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल और ऑफिस जाने वाली महिलाओं को उठानी पड़ रही है। नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों में गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ मोड़, भीटी चौराहा, सदर चौक, मिर्जाहादीपुरा तिराहा, घास बाजार, सिंधी कॉलोनी, गोला बाजार, रौजा और ब्रम्हस्थान, मुंशीपुरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बाजारों में प्रतिदिन 50 हजार से ज्यादा ग्राहकों की आवाजाही होती है, जिनमें करीब 70 फीसदी महिलाएं और युवतियां होती हैं। बावजूद इसके, इन बाजारों में कहीं भी महिलाओं के लिए पिंक शौचालय की सुविधा नहीं है। इन दस बाजारों में केवल स्वदेशी कॉटन मिल के सामने एक पिंक शौचालय है, जो मुख्य बाजार आजमगढ़ मोड़ और गाजीपुर तिराहा से लगभग 300 मीटर की दूरी पर है।
दूसरी ओर, कोपागंज नगर पंचायत, मधुबन नगर पंचायत, घोसी नगर पंचायत, मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत, अदरी नगर पंचायत, चिरैयाकोट, दोहरीघाट, अमिला सहित दस निकायों में 30 से अधिक बाजार हैं, लेकिन यहां भी एक भी पिंक शौचालय अब तक नगर निकायों द्वारा नहीं बनाया गया है।
जबकि नगर निकाय महिला सशक्तिकरण की बातें कर रहे हैं, वहीं महिलाओं के लिए पिंक प्रसाधन भवन जैसे आधारभूत ढांचे का अभाव है। नगर पालिका क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक महिलाओं की आबादी है। बावजूद इसके, नगर पालिका प्रशासन की तरफ से मात्र दो पिंक टॉयलेट का निर्माण किया गया है।
इनमें एक पिंक टॉयलेट का निर्माण पुलिस लाइन स्थित महिला थाने के पास किया गया है, वहीं दूसरा स्वदेशी कॉटन मिल के पास है। सबसे अधिक आश्चर्य की बात यह है कि सबसे ज्यादा चहल-पहल और घनी आबादी वाले क्षेत्रों जैसे सदर चौक, रौजा बाजार, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा, भीटी, निजामुद्दीनपुरा, अस्तूपुरा और डोमनपुरा में एक भी पिंक टॉयलेट का निर्माण नहीं किया गया है।
सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट के अभाव में कामकाजी महिलाएं, छात्राएं और बुजुर्ग महिलाएं काफी दिक्कतों का सामना कर रही हैं।

हमारे संगठन द्वारा पहले भी महिला शौचालय की मांग को लेकर की जा चुकी है लेकिन यह मांग केवल दो जगहों पर पिंक शौचालय बनाकर औपचारिकता पूरी कर चुकी हैं। -ज्योति सिंह, समाजसेवी

सरकार और जनप्रतिनिधियों की तरफ से महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को लेकर लम्बे-चौड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट निर्माण को लेकर यह दावा हवा-हवाई ही साबित हो रहा है। -ज्योति उपाध्याय

महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट नहीं होने के कारण महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट के निर्माण को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों समेत उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद यह मुद्दा गंभीर है। -अनुभूति दिवेदी

काफी दिनों से क्षेत्र की महिलाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं तरफ से पिंक शौचालय के निर्माण की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक कोई ठोस पहल नहीं किया जा सका है। - दुर्गावती मिश्रा



नगर पालिका की तरफ से वर्तमान समय में पुलिस लाइन स्थित महिला थाने के पास और स्वदेशी कॉटन मिल के पास निर्माण कराया गया है। अभी पांच और महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पिंक टॉयलेट निर्माण के लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही पांच अन्य स्थानों पर नगर पालिका की तरफ से पिंक टॉयलेट का निर्माण करा दिया जाएगा। -दिनेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed