फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pickup overturns due to tire burst on Purvanchal Expressway, one dead, six injured

Mau News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलटा पिकअप, एक की मौत, छह घायल

Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturns due to tire burst on Purvanchal Expressway, one dead, six injured
मऊ/रानीपुर। रानीपुर थाना के विनोदपुर गांव के पास बुधवार दोपहर गाजीपुर के वीरपुर से आजमगढ़ जा रही पिकअप टायर फटने से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार सात लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही सूचना पर फोरलेन सुरक्षा दस्ता के साथ पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। सभी घायलों कोे रानीपुर सीएचसी पर लाया गया, जहांं एक व्यक्ति को मृत घाेषित कर दिया गया, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, वहां से भी चार की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिहार के खगड़िया और बेगूसराय के लोग सड़क बनाने वाली निर्माण कंपनी में काम करते हैं। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सभी आजमगढ़ के वीरपुर साइड पर काम करते थे। निर्माण इकाई के दूसरे साइड आजमगढ़ जनपद निर्माण से संबंधित सामान लेकर जा रहे थे। अभी गाड़ी रानीपुर थाना के विनोदपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पहुंची ही थी कि अचानक पिकअप का अगला टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होने के बाद पिकअप डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। पिकअप में सवार दीपक 19 वर्ष, ऋषभ 19 वर्ष, सूरज 20 वर्ष, मिथिलेश 22 वर्ष, निवासीगण खगड़िया और अनंत 25 वर्ष निवासी बेगूसराय बिहार और रजनीश 20 वर्ष और गजांशु कुमार 19 वर्ष निवासी खगड़िया घायल हो गए। सभी घायलों को पूर्वांचल सचल दस्ता और पुलिस द्वारा एंबुलेंस की मदद रानीपुर सीएचसी पर लाया गया। रानीपुर सीएचसी पर ही गजांशु कुमार 19 वर्ष को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अनंत 25 वर्ष निवासी बेगूसराय को हल्की चोट आने पर सीएचसी पर उपचार किया गया। जबकि अन्य पांच को जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिषभ 19 वर्ष, सूरज 20 वर्ष, मिथिलेश 22 वर्ष, निवासीगण खगड़िया बिहार और अनंत 25 वर्ष निवासी बेगूसराय को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। दीपक 19 वर्ष को हाथ में चोट लगने पर उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed