फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Phulelpura Ward Number 4 is deprived of basic amenities

Mau News: बुनियादी सुविधाओं से वंचित है फुलेलपुरा वार्ड नंबर चार

Fri, 10 Oct 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Phulelpura Ward Number 4 is deprived of basic amenities
नगर पंचायत के मोहल्ला फुलेलपुरा में बज़बजाती नाली,जाते लोग।
कोपागंज। नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला फुलेलपुरा वार्ड-4 चौहान बस्ती के लोगों का जीवन बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय हो गया है। यहां न तो आने-जाने के लिए रास्ता है, न ही सफाई की कोई नियमित व्यवस्था। परिणामस्वरूप मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।इससे लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

फुलेलपुरा वार्ड नंबर चार चौहान बस्ती में जाने के लिए एकमात्र रास्ता झाड़ियों से घिरा और कच्चा है। बरसात में यह सड़क कीचड़ से भर जाता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो जाता है। झाड़ियों के बीच से होकर गुजरने पर जहरीले जंतुओं का डर हमेशा बना रहता है।सफाई व्यवस्था की हालत भी खराब है। बजबजाती नालियां और गंदा पानी भरा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरजनित बीमारियों से लोग ग्रसित हो रहे है। इस संबंध में मुहल्ले के राकेश यादव, तेतरी देवी, प्रेम चौहान, शिव चौहान, शीला देवी, नारायन चौहान, सोलजर चौहान का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय में शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शीघ्र ही पक्का रास्ता बनवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

कोट
संज्ञान लेकर मामले की जांच कराएंगे। समस्याओं को दूर कर व्यवस्था को बहाल कराया जाएगा।
डॉ. छोटेलाल तिवारी, अधिशासी अधिकारी,नगर पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed