फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Performed by keeping empty buckets and utensils

खाली बाल्टी और बर्तन रखकर किया प्रदर्शन

Sat, 09 Jun 2018 12:31 AM IST
mau
mau Updated Sat, 09 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Performed by keeping empty buckets and utensils
नगर पालिका के वार्ड नंबर 40 कासिमपुरा में खाली बाल्टी और बर्तन लेकर प्रदर्शन करते रोजेदार। - फोटो : mau
 नगर पालिका मऊ के कासिमपुरा में पानी की किल्लत के चलते स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद निस्तारण न होने से नाराज लोगों ने घरों बाहर खाली बाल्टी और बर्तन रखकर नगर पालिका के विरोध में प्रदर्शन किया।  
विज्ञापन


रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून...वाली कहावत कासिमपुरा के निवासी लोगों पर सटीक बैठती है। भीषण गर्मी में पानी के लिए अकाल सा पड़ गया है। पीने से लेकर नहाने के पानी तक के लिए दूसरे मोहल्लों में दौड़ लगानी पड़ती है। पानी न मिलने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को दोपहर 2 बजे लोगों ने घरों के बाहर खाली बर्तन और बाल्टी रखकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों ने पालिका प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी किया। निवासी जावेद तेजा, दानिश कमाल ने बताया कि गर्मी में पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


कई बार नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन दिया जाता है। शीघ्र अगर इस समस्या का निस्तारण न होने पर वह नगर पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सलाम ताहिर, लियाकत, शौकत, मुनीश, फरहान, शमसेर ताहिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed