फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Performed by Congressmen

आप और कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 03 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Thu, 03 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Performed by Congressmen
आप और कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन
वन रैंक वन पेंशन का अधिकार प्राप्त न होने से नाराज रिटायर्ड फौजी रामकिशन अग्रवाल की आत्महत्या के बाद उपजे हालात पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने आत्महत्या करने वाले फौजी के परिजनों से मिलने जा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के खिलाफ गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि केंद्र की सरकार तानाशाही रवैया के तहत कार्य कर रही है। जिला संयोजक धमेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी की सरकार पूरी तरह तानाशाही पर आमादा है।
विज्ञापन


वह अन्य पार्टी के नेताओं एवं मुख्यमंत्री के साथ हिटलरशाही जैसा रवैया अपना रही है। कहा कि मुख्यमंत्री को हिरासत में लेना आपातकाल के हथकंडे अपनाने जैसा है। इसे आम आदमी के कार्यकर्ता कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर अनिल प्रजापति, श्रीप्रकाश गुप्ता, एके सहाय, हरिओम चौबे, जगजीत सिंह, रामछबीला साहनी, त्रिभुवन, चंदन, विजय भारती, मुहम्मद तल्हाखान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed