{"_id":"6aecd0f09b22f7a4440d7d05","slug":"peoples-complaints-were-heard-in-the-camp-organized-in-amila-nagar-panchayat-mau-news-c-295-1-mau1001-154614-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: अमिला नगर पंचायत में लगे शिविर में सुनी गईं लोगों की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: अमिला नगर पंचायत में लगे शिविर में सुनी गईं लोगों की शिकायतें
अमिला नगर पंचायत में लगे कैम्प में जनसुनवाई करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : Archive
Link Copied
अमिला। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के निर्देश पर नगर पंचायत अमिला के वार्ड नंद नगर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर के शनि मंदिर पर डूडा विभाग एवं नगर पंचायत की ओर से जनसमस्या निस्तारण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के लोगों से प्रधानमंत्री आवास योजना सहित नगर की विभिन्न जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा के बड़राव मंडल अध्यक्ष आलोक राय, अमेरिका सिंह, प्रवीण पटेल सहित अन्य लोगों के नेतृत्व में चौपाल लगाई गई। इसमें नगर क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। लोगों ने आवास योजना का लाभ नहीं मिलने, नगर की मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित अपनी शिकायतें रखीं। चौपाल में मौजूद पदाधिकारियों ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों तक शिकायतें पहुंचाने की बात कही। शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और नगरवासियों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना रहा। इस पहल से नगरवासियों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के बजाय एक ही स्थान पर आवेदन करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।