{"_id":"64f22fe55b304ac8b0054835","slug":"people-will-break-akhileshs-arrogance-keshav-mau-news-c-20-1-vns1018-346950-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता अखिलेश का अहंकार तोड़ देगी : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता अखिलेश का अहंकार तोड़ देगी : केशव
विज्ञापन
घोसी । उपचुनाव में जनता सपा और अखिलेश यादव का अहंकार चकनाचूर कर देगी। प्रदेश की जनता ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को धूल चटा दी थी। वही हाल इस चुनाव में भी होगा। ये बातें शुक्रवार को घोसी स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित विश्वकर्मा समाज सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय इनकी गुंडागर्दी को प्रदेशवासियों ने देखा। यह सकारात्मक परिवर्तन का युग चल रहा है। विपक्ष की सरकार में सौ में पचासी प्रतिशत प्रसाद ऊपर ही बंट जाती थी। अब ऐसा नहीं है। केंद्र सरकार न खाऊंगा और न खाने दूंगा की परिपाटी पर काम कर रही है। बेईमान और उनके समर्थक बैचेन हैं। विपक्ष का गठबंधन मुद्दाविहीन है। यह भ्रष्टाचारियों ने अपनी सुरक्षा के लिए बनाया है। प्रधानमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा के नाम पर योजना चलाकर हजारों लोगों को लाभान्वित किया है। घोसी विधानसभा देश की राजनीति को नया संदेश देगा। सपा के समर्थन से पलने वाले गुंडे और माफिया मटियामेट हो चुके हैं। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर चलती है। उपमुख्यमंत्री ने आह्वान किया की घोसी के मतदाता अर्जुन की तरह सिर्फ चिड़िया की आंख यानी अपना बूथ जीतने पर पूरी ताकत लगा दें। इस दौरान राष्ट्रीय ओबीसी वर्ग के सदस्य डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाह, पौनी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिटलर विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया।
-- -
एक चुनाव होने से धन की होगी बचत
घोसी। घोसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक देश एक चुनाव पर कहा कि हम प्रधानमंत्री के निर्णय का स्वागत करते हैं। कहा कि देश में चुनाव को लेकर हर दिन कुछ न कुछ होता रहता है। इसमें काफी धन खर्च होता है। अगर देश में एक चुनाव हो तो धन की बचत हो सकती है। एक देश एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक कमेटी के गठन किया गया है। विपक्ष पर हमलावर होकर कहा कि एक देश एक चुनाव का आखिर वह क्यों विरोध कर रहे हैं, इसका जवाब देना पड़ेगा।